Friday, 2 December 2016

पन्ने को रंग दो


दुख के इस पन्ने को रंग दो 
नीले रंग से
फिर उस पर खींच दो
काली रेखाएं
अब अपनी आँखें बंद करो
और अपनी उंगली रखो उस पन्ने पर
कहीं भी
वह क्या है जो बिच्छू की तरह 
डंक मारता है एक बार
और फिर सारी उम्र 
टीसता है!
क्या रंग से पहले इस पन्ने पर
किसी का नाम लिखा था
फिर सारी जिंदगी हम
क्या लिखते रहे काली रेखाओं से?

1 comment: