Thursday, 29 June 2017

About GST by Narendra Dubey

पति दफ्तर से आते ही मोबाइल में घुस गए और फेसबुक , व्हाट्सऐप पर उठापटक शुरू !
 पत्नी चाय लेकर बोली :- ये क्या चल रहा है ,सुना है बड़ा डर है बाजार में ,  GST तो व्यापारियों के लिए स्काई लैब बन गया है , सभी समझ रहे हैं कि स्काई लैब उनकी ही दुकान पर गिरेगा ! आप मुझे घर की भाषा में समझाइये न ?
मैं बोला :- अरे सीधी सी बात है , समझ लो तुम जब ( GST) यानि   Gharwali Surprise Tax  लगाती हो ! जैसे जब  तुम कहती हो कि जेब में कुछ रूपये  भी डाल लेना , मुझे बाजार से शॉपिंग भी करनी है , यही है पति के लिए ( GST)  ! अब तुमसे पूछो कि क्या - क्या लेना है तो तुम गोलमोल जवाब देती हो , यहाँ कम से कम  सरकार परसेंट तो बता रही है , फिर भी पता नहीं  व्यापारी क्यों डर रहे हैं ? जबकि बनाने वाले पर टैक्स शुरू हो रहा है !
पत्नी बात काट कर बोली :- बनाने वाले पर टैक्स यानि तुम्हारी फेसबुक  पोस्ट पर भी टैक्स लगेगा ? तुम भी तो बनाते हो , मैं तो कहती हूँ अभी भी वक़्त है तुम्हारे पास , कॉपी - पेस्ट शुरू कर दो !
हमने कहा पगली फेसबुक पोस्ट बनाने पर नहीं बल्कि माल बनाने पर लगेगा ! वैसे एक बात याद आ गयी कि ऑफिस में बॉस को लगता है कि वो अपने मातहत को बना रहा है , जबकि मातहत को लगता है वो बॉस को , इसी प्रकार हर पत्नी अपने पति को बना रही होती  है जबकि पति समझता है कि वो अपनी पत्नी को बना रहा है ! यह सुनकर पत्नी का मुंह टमाटर की तरह हरा हो गया है और हमारे Ghar Se Tarr -Tarr यानि ( GST ) की आवाज़ बुलंद हो रही है अब जिसको कल संसद से आधी रात को जागकर घोषणा करनी है तो कर ले !

No comments:

Post a Comment